Samachar

oi-Prashanth Rai

|

Google Oneindia News

रांची। झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। खान और खनिज के अलावा यहां के लोगों खासकर आदिवासियों और उनकी परंपरा, रीति-रिवाज, कला- संस्कृति, खानपान और रहन-सहन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य, प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर, पुरातात्विक अवशेष, हेरिटेज, मेगालिथ, अध्यात्म और एडवेंचर्स स्पोर्ट्स आदि के क्षेत्र में काफी समृद्ध है।

jharkhand-tourism-news-of-cm-hemant-soren-pahal-for-making-four-documentary

इसे अलग पहचान देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि देश-दुनिया के सामने समग्र झारखंड को पेश किया जा सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए यह कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें नेशनल ज्योग्राफिक का अहम योगदान हो सकता है। इससे झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा के साथ-साथ इससे जुड़ी अहम जानकारियां सामने आएंगी और लोगों का ज्ञानवर्धन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक राजीव लोचन बक्सी तथा नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पर नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा बनाई जानेवाली डॉक्यूमेंट्री में सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों को अपने कुछ सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वे झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक भी तैयार करें, ताकि इसके माध्यम से झारखंड पर्यटन से जुड़ी जानकारी लोगों से साझा की जा सके।

झारखंड पर बनाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री

नेशनल ज्योग्राफिक के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके द्वारा झारखंड पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष ‘पोस्ट कार्ड्स फ्रॉम झारखंड’ के नाम से बनने वाली डॉक्यूमेंट्री का प्रेजेंटेशन दिया। बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री में चार अलग-अलग फिल्में होंगी। पहली फिल्म में बेतला- मैक्लुस्कीगंज- नेतरहाट और आसपास के क्षेत्र, दूसरी फिल्म गिरिडीह-देवघर-मलूटी और आसपास के क्षेत्र, तीसरी फिल्म में जमशेदपुर-खूंटी और सरायकेला और आसपास के क्षेत्र तथा चौथी फिल्म रांची-हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में अवस्थित पर्यटक स्थलों पर आधारित होगी। हर फिल्म अपने आप में पूरी होगी।

सीएम ने कहा

● राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही है प्रयास

● झारखंड पर्यटन पर कॉफी टेबल बुक भी तैयार करे नेशनल ज्योग्राफिक

● नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा बनाई जानेवाली डॉक्यूमेंट्री में झारखंड सरकार पूरा सहयोग करेगी

● झारखंड पर्यटन को समग्र रूप से देश-दुनिया को दिखाने के लिए डॉक्यूमेंट्री बना रही है

● मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष डॉक्यूमेंट्री का नेशनल ज्योग्राफिक ने दिया प्रेजेंटेशन

जीवाश्म सिर्फ पत्थर नहीं इतिहास के पन्ने हैं, इनका सम्मान करें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनजीवाश्म सिर्फ पत्थर नहीं इतिहास के पन्ने हैं, इनका सम्मान करें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

English summary

jharkhand-tourism-news-of-cm-hemant-soren-pahal-for-making-four-documentary

Story first published: Saturday, February 5, 2022, 15:53 [IST]

Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *